लोकगीत परंपरा और इतिहास लेखन (पूर्वी उत्तर प्रदेश के संदर्भ में)
DOI:
https://doi.org/10.84761/a55srg47Abstract
उद्देश्य- लोकगीत इतिहास लेखन परंपरा में अपना एक विशिष्ठ स्थान रखते हैं। लोकगीतों का अध्ययन न केवल किसी समाज और संस्कृति की जानकारी उपलब्ध करवाता है, बल्कि लोकगीतों द्वारा किसी क्षेत्र विशेष के इतिहास, उसकी भौगौलिक स्थिति की जानकारी भी प्राप्त होती है। यह लेख भारतीय इतिहास में लोकगीत परंपरा और इतिहास लेखन के संदर्भ को दर्शाता है। यह लेख इतिहासकारों द्वारा लोकगीतों को एक स्रोत के रूप में मान्यता देने के क्रमिक विकास को भली-भाँति उजागर करता है।